Ticker

6/recent/ticker-posts

आसपा के बढ़ते ग्राफ से बौखलाए विपक्षी. जिलाध्यक्ष सचिन खुराना

आसपा के बढ़ते ग्राफ से बौखलाए विपक्षी. जिलाध्यक्ष सचिन खुराना

रमेश राज बने आसपा के विधानसभा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट एसडी गौतम

देवबंद- देवबन्द से सटे गांव हासिमपुरा में आजाद समाज पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे

जिलाध्यक्ष सचिन खुराना ने पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की जान होते है इसलिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जुड़कर आगामी चुनाव में मनुवादी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर आसपा सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करना है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना ही उनका उद्देश्य है क्योंकि बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की नीतियों से ही उनकी पार्टी आगे बढ़ रही है जिससे प्रभावित होकर लगातार पार्टी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिससे विपक्षी बौखलाए हुए है। संगठन का विस्तार करते हुए अमरपुर नैन निवासी रमेश राज गौतम को देवबंद विधानसभा अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की। संचालन अजीत बावरा ने किया। इस मौके पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूर्या अंबेडकर, जिला महासचिव शुभम सिंह, दीपक बौध्द, पंकज खुराना, एड. अजय कुमार, फरमान अली, बुल्ला शाह, मोहित राणा व एड. परविंदर सिंह समेत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ठेकेदारों ने जल जीवन मिशन कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।