Ticker

6/recent/ticker-posts

एम पी सिंह चावला लगातार तीसरी बार बने फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब के प्रधान

एम पी सिंह चावला लगातार तीसरी बार बने फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब के प्रधान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब के वार्षिक चुनाव में प्रसिद्ध समाजसेवी एम पी सिंह चावला को लगातार तीसरी बार क्लब का प्रधान चुना गया, जबकि पूर्व कोषाध्यक्ष हरीश ईशपुजानी को उप प्रधान घोषित किया गया।

नवाब गंज चौक स्थित क्लब कार्यालय पर आयोजित चुनावी बैठक में चयन समिति के सदस्य एवं पूर्व प्रधान राकेश सचदेवा तथा राजेश गांधी ने दोनों पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। घोषणा के बाद नवनियुक्त प्रधान और उप प्रधान का माल्यार्पण कर एवं मुँह मीठा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश कुक्कड़, गुरजीत मल्होत्रा सहित वरिष्ठ सदस्य अरविन्दर पाल सिंह चावला, नरेश मदान, संजय तनेजा, डिम्पी, अजय ठकराल, विनोद वर्मा, बॉबी गुम्बर, गौरव मारवाह और राजीव अरोड़ा उपस्थित रहे। इसके अलावा कम्पनी गार्डन क्लब के पदाधिकारी अनिल अरोड़ा, हर्ष डाबर, अशोक छाबड़ा, हरीश भटेजा, सुशील जसूजा, सुनील और दलीप समेत अन्य सदस्यों ने भी दोनों पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आसपा के बढ़ते ग्राफ से बौखलाए विपक्षी. जिलाध्यक्ष सचिन खुराना