ग्लोकल विश्वविद्यालय में वार्षिक कार्यक्रम मेराकी 5.0 का भव्य उद्घाटन, मेहंदी प्रतियोगिता से हुई शानदार शुरुआत
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय परिसर में वार्षिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव “मेराकी 5.0” का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन तथा कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रीना कुमारी और डॉ. वैशाली के संयोजन में मेहंदी प्रतियोगिता से हुई। इस कार्यक्रम की स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर हमना रही। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता मैं क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान विधि विभाग की अलीना राशिद , यूनानी विभाग की सुमैया और नर्सिंग विभाग की अलीना ने प्राप्त किया।दूसरी प्रतियोगिता डॉ. आश्रित दुबे और डॉ. अंकित गर्ग और छात्र कोर्डिनेटर कोमल के संयोजन में रंगोली प्रतियोगिता हुई । इस प्रतियोगिता की विजेता टीम क्रमशः सलोनी ग्रुप , अलीशा ग्रुप और सोफिया ग्रुप रही। तीसरी प्रतियोगिता डॉ मोहम्मद इमलाक, डॉ निकिता कोहली और छात्र कोर्डिनेटर समसुद्दीन के संयोजन में स्टोन आर्ट की हुई । जिसमें प्रथम स्थान अलीना रशीद, द्वितीय स्थान सानिया तथा तृतीय स्थान कोमल को प्राप्त हुआ।चौथी और अंतिम प्रतियोगिता फेस पेंटिंग की हुई । इसमें प्रथम स्थान मुकम्मिल, द्वितीय स्थान नीशू तथा तृतीय स्थान सलोनी को प्राप्त हुआ।यह कार्यक्रम डॉ ऐनी और डॉ खुशबू कौशर और छात्र कोर्डिनेटर सयान शाहिदी अफज़ल के संयोजन में हुई। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर वर्षा देवा, डॉक्टर रेशमा ताहिर, डॉ अतिका बानो, डॉ अरुल वर्धन, डॉ अनूप , डॉ सैयद कामरान, डॉ संदीप गुप्ता और डॉ बाबू खान रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। वहीं, रजिस्ट्रार प्रोफ़ेसर शिवानी तिवारी ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। मेराकी 5.0 के अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें नृत्य, संगीत, कविता पाठ, नाटक, वाद-विवाद और अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं।उद्घाटन समारोह में सभी विभाग के विभागाध्यक्ष, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

0 टिप्पणियाँ