विकास कार्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नया इतिहास बनाया-नक्षत्र पँवार
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता के सपनों को साकार करने का काम कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का नया इतिहास बना दिया है।
देवबंद रोड स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पँवार के कैंप कार्यालय रामपुर मनिहारान पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का स्थापना दिवस एक दूसरे कार्यकर्ता को मुंह मीठा करवाकर कराया गया।पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपने को साकार करते हुए माननीय देश के यशस्वी तेजस्वी तपस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर चुकी है।आज हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए दुनिया की चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था पर है।भाजपा सरकार देश की जनता के सपनों को साकार कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास का नया इतिहास बना दिया है।पूरी दुनिया में भारत की छवि मजबूत सशक्त भारत की बनी है।इस दौरान भाजपा नगर उपाध्यक्ष गौतम चौधरी, पप्पू पँवार, नरेंद्र पँवार, संजय सिंह,सुमित सैनी, रोहताश, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ