मौलाना आसिफ़ नदवी साहब की किताब 'गुलदस्ता ए मालूमात'का हुआ लोकार्पण
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-हज़रत मौलाना आसिफ़ नदवी साहब ने कहा कि हर इंसान को दीन और दुनिया की मालूमात होना ज़रूरी है ताकि ज़िंदगी सलीक़े और आसानी के साथ जी जाए।
ईदगाह रोड स्थित मदरसा असदिया में मौलाना आसिफ़ नदवी साहब की किताब 'गुलदस्ता ए मालूमात' का लोकार्पण किया गया।वरिष्ठ समाजसेवी ख़लील अहमद ने कहा कि मौलाना आसिफ़ ने बहुत अच्छी किताब लिखी है।यह किताब हर क्षेत्र में हमारी जानकारी को बढ़ाती है।हकीम नासिक नजमी ने कहा कि तालीम हासिल करना फ़र्ज़ है तो दीन और दुनिया की जानकारी रखना ज़रूरत है।जानकारी आसानी पैदा करती है।हज़रत मौलाना आसिफ़ नदवी साहब ने कहा कि हर इंसान के लिए यह ज़रूरी होता है कि उसे अपने आसपास और ज़िंदगी के ज़रूरी मामलात की जानकारी होनी चाहिए ताकि ज़िंदगी के मसाईल को आसानी के साथ हल किया जा सके।इस दौरान हाजी मोहम्मद अय्यूब, इरफान सुल्तान, ज़ाकिर,इमरान इलाही,असलम शेर,अज़ीम,हाफ़िज़ जमशेद रहबर आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ