कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर कार्यालय पहुँच एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी का सौंपा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -जिले में चल रहे हिन्दी/ अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों द्वारा छात्र-छात्राओं को एडमिशन, ड्रैस व स्लेबस के नाम पर की जा रही लूट के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर कार्यालय पहुँच एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी का सौंपा
महानगर उपाध्यक्ष इकराम खान के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर को ज्ञापन के माध्यम से जिले में चल रहे हिन्दी/ अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों द्वारा छात्र-छात्राओं को एडमिशन, ड्रैस व स्लेबस के नाम पर की जा रही लूट से अवगत कराया। कमिश्नर डा. रूपेश कुमार ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए कांग्रेसजनों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही की जायेगी तथा छात्रों और अभिभावकों को राहत देने का काम किया जायेगा। जो स्कूल नियम विरूद्ध कार्य कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, महासचिव आरिफ मंसूरी, सचिव रवि कुमार, राकेश वर्मा, नसीब खान, मौ. उमर, सचिव शादाब अंसारी, मौ. जफर, भूरा खान, मनोज शर्मा, बशारत खान, जैदखान, अहतेशाम आदि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ