उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्राक्कलन समिति की उप समिति ने सर्किट हाउस में की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्राक्कलन समिति 2025-26 उप समिति के प्रथम अध्ययन दल के माननीय सभापति श्री मुकेश चैधरी के सभापतित्व में समिति के सदस्य विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह, विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह, विधायक डॉ. मंजू सिवाच तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चैधरी की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गये स्टाॅल का निरीक्षण माननीय सभापति एवं समिति के सदस्यों द्वारा किया गया एवं इनके उत्पादों की प्रशंसा की गयी। जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चैहान ने समिति के सभापति एवं सदस्यों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं जनपद के ओडीओपी काष्ठ कला उत्पाद भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण तथा उ0प्र0 जल निगम शहरी, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग, परिवहन विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, आबकारी विभाग, राजस्व विभाग, कारागार विभाग, महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, गृह विभाग, राज्य कर विभाग, सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 सेतु निगम एवं उ0प्र0 निर्माण निगम आदि विभागों के बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की गयी। उप समिति के सभापति श्री मुकेश चैधरी ने कहा कि अधिकारी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करें जिससे पंक्ति के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को शत-प्रतिशत लाभ मिल सके। सभी अधिकारी अपने उत्तरदायित्वों का बेहतर निर्वहन करें। अच्छा कार्य करने वालों को सरकार प्रोत्साहित करती है। उन्होने कहा कि इस समिति का मूल उद्देश्य बजट संबंधी कार्यों को गति देना है। उन्होने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप रहे तथा कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। यदि किसी विभाग में बजट की आवश्यकता है तो उस संबंध में भी अवगत कराया जाए। अद्यतन रिकाॅर्ड लेकर न आने एवं अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को माननीय सभापति द्वारा लखनऊ में समिति के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही समिति के समक्ष जिन विभागों से संतोषजनक जवाब नहीं मिला उनकी जांच नगर आयुक्त तथा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित कर कराने के निर्देश दिए।सभापति ने उद्घाटन, शिलान्यास एवं भूमि पूजन के कार्यों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिएं। इसके साथ ही उन्होने जनप्रतिनिधियों के अनुभवों का लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होने सभी प्राथमिक विद्यालयों में कम्पोजिट ग्राण्ट से इनवर्टर लगाए जाने के निर्देश दिए। स्कूलों में निपुणशाला बनाई जाए जिससे सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ सके। पंचायत विभाग को गांव में लाईब्रेरी एवं ओपन जिम बनाने के निर्देश दिए जिससे बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके। आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि ओवररेटिंग एवं अवैध शराब की शिकायत न रहे। इस संबंध में बड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा। वाणिज्यकर विभाग को चौकसी बढाने के निर्देश दिए ताकि सरकार के राजस्व में बढोत्तरी हो सके। श्रम विभाग में शादी अनुदान एवं मृतक अनुदान किसी भी स्तर पर लम्बित न रहें। इस संबंध में एडीएमएफ को जांच कर लम्बित पत्रावलियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होने सख्त निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर अधिकृत चिकित्सकों द्वारा ही जांच की जाए। अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों को सील करते हुए संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। जनपद में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण शत-प्रतिशत न होने पर नाराजगी व्यक्त की। गेंहू क्रय केन्द्रों में कृषकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। शाहजंहापुर क्रय केन्द्र को कल तक संचालित करने को कहा। रामपुर तहसील के आवासीय भवनों के निर्माण का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। सभी नगर निकाय समूह की महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उकने आर्थिक उन्नयन मे सहयोगी बनें। विद्युत विभाग के अवर अभियंता की शिकायत मिलने पर मुख्य अभियन्ता को कार्रवाई करने के लिए कहा। समिति द्वारा योजना का नाम, कार्यदायी संस्था, स्वीकृति वर्ष, पूर्णता की तिथि, प्रशासनिक स्वीकृति, अवमुक्त धनराशि, व्यय, प्रगति, प्रतिशत, स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, नगर आयुक्त श्री शिपू गिरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल सहित संबंधित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ