Ticker

6/recent/ticker-posts

अज्ञात वाहन व टम्पो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चार घायल

अज्ञात वाहन व टम्पो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चार घायल

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल- सोमवार दोपहर भाटखेडी रोड़ पर एक अज्ञात वाहन को ओवरटेक करते समय सामने आ रहे टेंपो व अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि टेंपो सवार एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी अस्पताल भिजवाते हुए मृतक किशोर का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रौनक सैनी आयु करीब 16 वर्ष पुत्र पवन सैनी निवासी ग्राम पनियाली कासिमपुर थाना नागल अपने तेहरे भाई के साथ बाइक के द्वारा यमुनानगर से नांगल टपरी मार्ग होते हुए अपने गांव आ रहे थे दोपहर समय करीब 12:30 बजे जैसे ही वह गांव सुभरी मेहराब के निकट पहुंचे तो एक अज्ञात डीसीएम को अवर टैक करते समय सामने से आ रहे टेंपो दोनों वाहनों की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठा रौनक सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया और टेंपो और नियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पहुंचा जिसमें टेंपो सवार अंकित त्यागी निवासी इंदिरा कॉलोनी मुजफ्फरनगर, रविंदर, इमरान तथा 4 वर्षीय बच्चा फजाई घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रौनक सैनी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है और मृतक रौनक सैनी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है तहरीर आने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में