पृथक राज्य का आंदोलन तेज केंद्र ने जल्दी नहीं बनाया तो बड़ा आंदोलन होगा -भगत सिंह वर्मा
2027 विधानसभा में पृथक राज्य पर चुनाव लड़ा जाएगा -भगत सिंह वर्मा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
गौतमबुधनगर- उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है पूरा प्रदेश बेरोजगारी भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की चपेट में है इसलिए 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है
अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान परी चौक ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित पश्चिम प्रदेश निर्माण सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने पर यहीं पर हाई कोर्ट व राजधानी होगी। पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। और सभी को निशुल्क होगी। प्रति व्यक्ति वार्षिक आय भी यहां देश के सभी राज्यों से अधिक होगी। छोटा राज्य होने पर यहां भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा।सभी शिक्षित युवाओं को रोजगार होगा। कानून व्यवस्था बेहतर होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा बरेली मेरठ सहारनपुर मुरादाबाद गौतम बुध नगर गाजियाबाद में एम्स आई आई टी आईआईएम और एन आईटी जैसे संस्थान होंगे। भगत सिंह वर्मा ने पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए युवा शक्ति और सभी को मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में आंदोलन तेज कर दिया गया है! यदि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जल्द ही नहीं किया गया तो पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा जाएगा! जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है! पश्चिम प्रदेश निर्माण सम्मेलन का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव करनल सुधीर चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है! पूरा प्रदेश बेरोजगारी भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की चपेट में है! इसलिए 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है! सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां का पूर्ण विकास होगा और चारों तरफ खुशी होगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से ही मुख्यमंत्री होगा यहीं से सब मंत्री होंगे और 100% अधिकारी पश्चिम से ही होंगे इसके लिए किसानों मजदूरों व्यापारियों दुकानदारों बुद्धिजीवियों अधिवक्ता गणों सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा! सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सतपाल सिंह यादव नितिन स्वामी नरेंद्र पाल वर्मा कर के इंजीनियर बाबूराम बालियान बाबा देव तोमर दिलशाद प्रमुख सरदार जसबीर सिंह सरदार जसविंदर सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी भारत सरकार के पूर्व अनडर सचिव सचिव चौधरी ओमवीर सिंह बीरवाल रामपाल सिंह मंडी नेपाल देश से आए हर चरण शाह भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट अमृता सिंह आदि ने संबोधित किया!
0 टिप्पणियाँ