Ticker

6/recent/ticker-posts

वुमेन चैलेंज ट्रॉफी : सहारनपुर की महिला क्रिकेट टीम बनी विजेता

वुमेन चैलेंज ट्रॉफी : सहारनपुर की महिला क्रिकेट टीम बनी विजेता

फाइनल में सहारनपुर महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौतम बुद्ध नगर की टीम को 59 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निधि को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-सहारनपुर महिला क्रिकेट टीम ने चैंपियन वुमेन चैलेंज ट्रॉफी के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गौतम बुद्ध नगर को 59 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

सोना स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए मुकाबले में सहारनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 186 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से भुवी ने 50 रन, कल्पना ने 41, निधि ने 35 और वंशिका सैनी ने 14 रन बनाए। गौतम बुद्ध नगर की ओर से कनिका और तन्वी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि नमिता सिंह को एक सफलता मिली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध नगर की टीम सहारनपुर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 127 रन पर सिमट गई। शिखा सहलोत ने 38 और शीतल ने 29 रन बनाए, जबकि कनिका ने 19, नलनी ने 16 और तन्वी ने 14 रन का योगदान दिया। सहारनपुर की ओर से निधि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि नव्या और आस्था ने 2-2 विकेट हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निधि को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एसडीसीए के सचिव लतीफ उर रहमान, ऋषभ गुप्ता, परविंदर सिंह, महेश शर्मा, अर्जुन चौहान, फुरकान कुरैशी, शिव कुमार राणा, गौरव चौहान, आमिर कुरैशी, विक्की, साजिद उमर, फैयाज, राहुल खान, अब्दुल अहद और पाली कालरा सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्यमंत्री जसवंत सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने किया नव-निर्मित पानी की टंकी का जलार्पण