शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा जा रहा है वृहद सफाई अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ, सुंदर,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- जनपद में चलाया जा रहा तीर्थ नगरी को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है।विगत 05माह से जनपद में जारी सफाई अभियान को ओर गति देने के लिए एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों द्वारा सफाई अभियान को गति देने का कार्य जारी है।
दूसरे चरण में शुरू किए गए के सफाई अभियान में तैनात किए गए सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनाश्चित करते हुए सफाई का कार्य किया जा रहा है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाए जा सके। आज चलाए गए सफाई अभियान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 8283 किलोग्राम सूखा एवं गीला कूड़ा एकत्रित किया गया।आज के सफाई अभियान में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवायोजन के छात्रों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें-वन विभाग,सैनिक कल्याण,कृषि उत्पादन मंडी समिति,हरिद्वार रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व,युवा कल्याण विभाग,उत्तराखंड आयुर्वेदिक ऋषिकुल,नगर पालिकाओं,नगर पंचायतों,जिला पंचायत,नगर निगम,महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दल,महिला समूह एवं स्वयंसेवी संस्थाओं,सिडकुल,बीएचईएल एवं खण्ड विकास अधिकारियो द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
0 टिप्पणियाँ