Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजयुमो पदाधिकारियों ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद

 भाजयुमो पदाधिकारियों ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद

राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर कार्य करें युवा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सभी पदाधिकारियों का मां मनसा देवी की चुनरी और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद देते हुए कहा कि भाजपा सरकार सनातन के संरक्षण के लिए लगातार कदम उठा रही है। युवा कार्यकर्ता राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर कार्य करें।

युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा व जिला महामंत्री सूर्यकांत सैनी ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ मानव कल्याण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा में किया गया उनका योगदान सभी को सदैव स्मरणीय रहेगा।जिला मंत्री अर्श नैयर व मोर्चा सदस्य कृष्णा गुजराल ने कहा कि संत महापुरूषों के आशीर्वाद से जनसेवा की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ मेला सफलता पूर्वक संपन्न हुआ है।उसी प्रकार अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला भी दिव्य व भव्य रूप से संपन्न होगा।इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद,श्रीमहंत रामरतन गिरी,महंत राज गिरी,सुमित अदलक्खा भी मौजूद रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 योग,मंत्र दीक्षा,ध्यान साधना के संवाहक हैं करौली शंकर महादेव:मुखिया महंत भगतराम