सीबीएसई बोर्ड में सोफिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने गाड़े झंडे
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-स्टेट हाईवे स्थित क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था सोफिया इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा (शैक्षणिक सत्र 2025–26) में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को सिद्ध किया है।
इस वर्ष कृष्णा सैनी ने 94% अंक, अर्पित और जतिन सिरोही ने 91% तथा अतुल्य ने 90% अंक प्राप्त किए। विषयवार प्रदर्शन में कृष्णा सैनी ने विज्ञान में 97% अंक प्राप्त किए, वहीं हिंदी में कृष्णा सैनी और जतिन सिरोही ने 97% अंक हासिल किए। अंग्रेजी में दक्ष त्यागी ने शानदार 99% अंक प्राप्त किए और सामाजिक विज्ञान में कृषाना ने 95% अंक के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में निर्भय ने सामाजिक विज्ञान में 94% और अंग्रेजी में 93%, दक्ष त्यागी ने हिंदी में 93%, जयदीप ने हिंदी में 90%, मान्या, आरव और अदिति ने अंग्रेजी में 90%, शिवांश ने अंग्रेजी में 86%, अभय ने गणित में 87% तथा अर्नव भुल्लर ने अंग्रेजी में 87% अंक प्राप्त किए। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री कोनार्क चौधरी एवं प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार अवस्थी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय कोऑर्डिनेटर श्रीमती अर्पिता विजन ने भी सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह उपलब्धि आगे आने वाले वर्षों के लिए प्रेरणा बनेगी, विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

0 टिप्पणियाँ