Ticker

6/recent/ticker-posts

सर्किट हाउस में हुई विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक

सर्किट हाउस में हुई विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक

चकबंदी विभाग की अगल से पुनः समीक्षा करने के दिए निर्देश

आईजीआरएस पर प्राप्त प्रकरणों का समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए सुनिश्चित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मंडलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार के निर्देशों के क्रम में अपर आयुक्त प्रशासन श्री रमेश यादव की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

अपर आयुक्त ने निर्देश दिए कि जनपद में हिंडन नदी की साफ सफाई के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार कर नोडल सिंचाई विभाग सहित सभी संबंधित विभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। नदी के किनारे जल शुद्धिकरण में सहायक वनस्पतियों का सघन पौधारोपण कराया जाए। कृषकों को ऑर्गेनिक फॉर्मिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाए। नदी किनारे औद्योगिक इकाइयों पर सख्त निगरानी करते हुए कूड़ा कचरा न डालने हेतु आमजन को जागरूक किया जाए। डे एनआरएलएम, सी एम आवास योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नमामि गंगे, फैमिली आईडी, 15वाँ वित्त, पर्यटन, सीएम युवा उद्यमी, सेतु निगम एवं वृद्धावस्था पेंशन में खराब रैंकिंग में नाराजगी व्यक्ति करते हुए निर्देश दिए कि नए वित्तीय वर्ष में कार्यशैली में सुधार लाते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग आगामी बैठक में अपने कार्यों की पीपीटी बनाकर प्रस्तुतीकरण दें। आईजीआरएस पर प्राप्त प्रकरणों का समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।   सभी विभाग विकास कार्यों में प्राप्त रैकिंग को उच्चतम श्रेणी में लाएं। कर करेत्तर एवं राजस्व प्राप्ति की समीक्षा में उन्होने निर्देश दिए कि चकबन्दी विभाग 05 वर्ष से पुराने सभी चकबंदी वादों का निस्तारण यथाशीघ्र सुनिश्चित करें साथ ही तीन वर्ष पुराने वादों को निपटाया जाए। आबकारी, गन्ना विभाग, मंडी विभाग, खनन, परिवहन एवं राजस्व विभाग अपनी वसूली बढ़ाते हुए रैंकिंग में सुधार लाएं। वाणिज्य कर विभाग नए स्तर में लक्ष्य प्राप्ति की सहजता के लिए प्रारंभ से ही कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि बैकलॉग न रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर श्री सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहारनपुर राम आसरे वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री दुष्यंत कुमार सिंह, उप निदेशक पंचायत श्री हरिकेश बहादुर, डीआईजी स्टाम्प श्री अखिलेश दुबे, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, चिकित्सा सहित संबंधित विभागों के मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

                  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर शांति समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी एके चैहान की शिष्टाचार भेंट