Ticker

6/recent/ticker-posts

बसंत कराटे एकेडमी के 15 साल बेमिसाल, केक काटकर और मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

बसंत कराटे एकेडमी के 15 साल बेमिसाल, केक काटकर और मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

रिपोर्ट मनोज कश्यप

देवबंद- मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में क्षेत्र का नाम रोशन कर रही बसंत कराटे एकेडमी ने अपने गौरवशाली 15 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस विशेष उपलब्धि पर एकेडमी परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों और अभिभावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

एकेडमी के मुख्य कोच बसंत उपाध्याय ने केक काटकर और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं। उन्होंने पिछले डेढ़ दशक के सफर को याद करते हुए बताया कि इन 15 वर्षों में एकेडमी ने न केवल खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, बल्कि यहां के प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया है।समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को अनुशासन, आत्मरक्षा की बारीकियों और जीवन में खेलों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अंत में एकेडमी के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की बात कही गई। इस मौके पर निशु प्रजापति, तन्नू, कोमल, अंशिका, मिष्टी, निधि, संजीवनी, कुंजन, वासु और आदित्य समेत कई खिलाड़ी व अभिभावक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर शांति समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी एके चैहान की शिष्टाचार भेंट