Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर ताल ठोकेगा राष्ट्रीय शोषित दल, ऊर्जावान युवाओं को देंगे मौका- एड० एनपी आनंद

विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर ताल ठोकेगा राष्ट्रीय शोषित दल, ऊर्जावान युवाओं को देंगे मौका- एड० एनपी आनंद

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय शोषित दल (RSD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एन.पी. आनंद ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी की चुनावी रणनीति और भविष्य के रोडमैप का खुलासा किया।

403 सीटों पर लड़ेगा दल, मानवता और भाईचारा होगा मुख्य एजेंडा प्रेस वार्ता के दौरान श्री आनंद ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय शोषित दल किसी एक वर्ग या जाति की नहीं, बल्कि सर्वसमाज की बात करता है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। दल का मुख्य उद्देश्य जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर ‘मानवता और भाईचारे’ की स्थापना करना है। पार्टी की प्राथमिकता में युवा, महिलाएं और समर्पित समाजसेवक शीर्ष पर रहेंगे।रामपुर मनिहारन से खुद चुनाव लड़ेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह और जनता की मांग को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. आनंद ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि वह स्वयं रामपुर मनिहारण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र के विकास और न्याय की लड़ाई को सदन तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।बड़ी पार्टियों से मायूस युवाओं के लिए खुला निमंत्रण: "मुफ्त मिलेगा टिकट" प्रेस वार्ता के दौरान श्री आनंद ने उन युवाओं और समाजसेवकों को विशेष संदेश दिया जो राजनीति के जरिए समाज में बदलाव लाना चाहते हैं, लेकिन बड़ी पार्टियों के चक्कर काटकर मायूस हो चुके हैं। उन्होंने कहा "आज का ऊर्जावान युवा बड़ी पार्टियों की चौखट पर टिकट की उम्मीद में भटक रहा है, जहाँ केवल धनबल को महत्व दिया जाता है। राष्ट्रीय शोषित दल ऐसे स्वाभिमानी और मेहनती युवाओं का स्वागत करता है। जो नौजवान सच में चुनाव लड़ना चाहते हैं और समाज की सेवा करना चाहते हैं, हम उन्हें मुफ्त (फ्री) में टिकट देंगे और पूरी दमदारी के साथ उन्हें चुनाव लड़वाएंगे।"विकास और सेवा ही एकमात्र विकल्प राष्ट्रीय शोषित दल ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका चुनावी अभियान किसी के विरोध में नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों के पक्ष में है। पार्टी महिलाओं के सम्मान, युवाओं के रोजगार और समाज के शोषित वर्गों के उत्थान के लिए एक नया विकल्प बनकर उभरेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर शांति समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी एके चैहान की शिष्टाचार भेंट