Ticker

6/recent/ticker-posts

अस्मिता महिला लीग वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम

अस्मिता महिला लीग वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम

उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के तत्वावधान मे अस्मिता महिला लीग वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने प्रतियोगिता का किया विधिवत उद्घाटन

प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता के द्वारा किया गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अस्मिता महिला लीग के अंतर्गत वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर की महिला खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर अपने खेल का परचम लहराया। प्रतियोगिता में हैंडबॉल की 13 और वॉलीबॉल की 8 टीमों ने शिरकत की।

जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ0 संदीप गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के द्वारा आयोजित अस्मिता महिला लीग वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा के द्वारा किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य विवेक कंबोज और यशपाल पुंडीर का भव्य स्वागत किया गया। संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और खेलों को बढ़ावा देना है।
सचिव डॉ0 संदीप गुप्ता ने बताया कि अस्मिता महिला लीग हैंडबॉल प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया। सेमी फाइनल मैच खालसा पब्लिक स्कूल तथा स्टेडियम के बीच खेला गया। जिसे स्टेडियम की टीम ने 2-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बीएसएम इंटर कॉलेज ने बजाज इंटरनेशनल को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच काफी रोमांचकारी रहा लेकिन अंत में बीएसएम इंटर कॉलेज की टीम ने स्टेडियम को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। बीएसएम इंटर कॉलेज की तरफ से सना अंजलि और सृष्टि ने एक-एक गोल किया। 
अस्मिता महिला लीग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमी फाइनल मैच में हर्ष मॉडल पब्लिक स्कूल ने स्टेडियम ए टीम को 15 -10 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हर्ष मॉडर्न की तरफ से आरवि प्रेरणा और अदिति ने तीन तीन अंक अर्जित किया। टीम के लिए इसी तरह स्टेडियम ए की टीम ने खुशी तथा साक्षी ने दो-दो अंक हासिल करें। दूसरे सेमी फाइनल मैच में स्टेडियम बी टीम ने खालसा पब्लिक स्कूल की टीम को 15-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। स्टेडियम बी की तरफ से खुशी रितिक और तनु ने तीन-तीन अंक हासिल करें। खालसा पब्लिक स्कूल की टीम की तरफ से खुशी और दिव्यांशी ने दो-दो अंक बनाए। 
निर्णायक मंडल में लाल धर्मेंद्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, मनीष कुमार, निशु राणा, छवि, पवनेश, यशपाल पुंडीर, आचार्य भीम, तंजीम, सतीश कुमार रहे। अस्मिता महिला लीग वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल सचालन जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ0 संदीप गुप्ता के द्वारा किया गया। उन्होने उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडे समेत सभी अतिथियो व निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भावना तोमर, मनोज प्रजापति, रवि कोरी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

करुणा प्रेम और सह-अस्तित्व का सजीव उत्सव – मानव एकता दिवस