Ticker

6/recent/ticker-posts

पेयजल निगम की टंकी की केबल तार चोरी मामले में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

 पेयजल निगम की टंकी की केबल तार चोरी मामले में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम अतमलपुर बौगला स्थित उत्तराखंड पेयजल निगम की पानी की टंकी से केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरेापियों में एक विधि विवादित किशोर भी शामिल है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी केबल व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद की गयी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31मार्च टंकी के ऑपरेटर योगेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर केबल चोरी करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद बहादराबाद कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए 3अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान दिलशाद पुत्र शरीफ निवासी राम रहीम कॉलोनी ईदगाह रोड सुभाषनगर ज्वालापुर,शहनवाज पुत्र कासिम निवासी तपोवन नगर सुभाषनगर ज्वालापुर व एक विधि विवादित किशोर को चोरी की गयी लगभग 23 मीटर केबिल तार व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा के साथ हिरासत में ले लिया।पुलिस टीम में एसआई अमित नौटियाल,कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान,मुकेश नेगी व जयपाल सिंह शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 11 सदस्यीय टीम चयनित