प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को होगा तहसील दिवस का आयोजन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- मुख्य सचिव के निर्देशों एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वर्ष 2026 -27 में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को संबंधित तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 10ः00बजे से अपरान्ह 1ः00बजे तक आयोजित होने वाले “तहसील दिवसों” के लिए रोस्टर जारी किया गया है।इस व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जिला अथवा मंडल मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता को समाप्त करना है,ताकि अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुँचकर मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कर सकें।
तहसील दिवस का आयोजन जनपद की सभी तहसीलोंकृहरिद्वार,रुड़की,लक्सर एवं भगवानपुर में नियत तिथियों पर किया जाएगा। इस दौरान संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होगा,जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी,क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी द्वारा रोस्टर जारी करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तहसील दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।तहसील दिवस के कार्यों का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण रैंडम आधार पर स्वयं जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार वे किसी भी तहसील में उपस्थित होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करेंगे।
0 टिप्पणियाँ