Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष ने की स्ट्रीट वेंडर्स को लाइसेंस दिए जाने की मांग

पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष ने की स्ट्रीट वेंडर्स को लाइसेंस दिए जाने की मांग

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मंडी समिति प्रशासन से फल सब्जी आदि बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को लाईसेंस दिए जाने की मांग की है।कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में मंडी समिति सचिव लवकेश गिरी से मिलकर संजय चोपड़ा ने उत्तराखंड मंडी परिषद की नियमावली के अनुसार शहरी क्षेत्र में फल सब्जी आदि बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को लाईसेंस दिए जाने का प्रस्ताव सौंपा।


कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में फल,सब्जी आदि बेचने वाले फेरी व्यवसायियों को लाईसेंस प्रदान किए थे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,कृषि मंत्री गणेश जोशी,मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू द्वारा किसानों के उत्थान और आम उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर फल सब्जी आदि उपलब्ध कराने के लिए सार्थक पहल की गयी है।इसका लाभ फेरी व्यवसायियों को मिलना चाहिए।मंडी समिति सचिव लवकेश गिरी ने कहा कि उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू के निर्देशन में मंडी समिति नियमावली के अनुसार फल सब्जी आदि बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को मंडी समिति से जोड़ा जा रहा है।इसके लिए स्ट्रीट वेंडर्स को फार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं।अर्हता पूरी करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को लाईसेंस दिए जाएंगे।इस अवसर पर वर्षा गुप्ता,अजय यादव,जितेंद्र कुमार आदि मंडी समिति अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा धर्मपाल कश्यप,रामनरेश,राजपाल यादव, तस्लीम,मुमताज,आजम अंसारी,रणवीर सिंह,भगवान दास,सनी कुमार,संजय,सुनील,राज गुप्ता, कामिल,अनवर आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अरविन्द कुमार चौहान ने किया जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण