Ticker

6/recent/ticker-posts

परीक्षा परिणामों से असहमति जताते हुए राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा

 परीक्षा परिणामों से असहमति जताते हुए राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला छात्र संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा परिणामों से असहमति जताते हुए नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।

छात्र संघ अध्यक्ष आकाश खत्री ने आरोप लगाया कि तकनीकी खराबी या लापरवाही के कारण छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।परीक्षा परिणामों से अहमति जता रहे छात्र प्राचार्य से वार्ता करने कार्यालय पहुंचे तो प्राचार्य के नहीं मिलने पर छात्रों ने प्राचार्य और परीक्षा नियंत्रक के विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी।जिस पर परीक्षा प्रभारी डा.युवराज ने छात्रों से वार्ता की।छात्र संघ आकाश खत्री ने रोष जताते हुए कहा छात्र अध्यापकों की कमी, पेयजल,पुस्तकालय में किताबों की कमी जैसी तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं।प्राचार्य कार्यालय में मिलते नहीं है।ऐसे में छात्र अपनी समस्या किस से कहें।आकाश खत्री ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी छात्र मन लगाकर पढाई कऱ रहे हैं ओर उम्मीद से अच्छे परिणाम लाकर कालेज का सम्मान बनाए हुए हैं।कई छात्र लगातार अपनी पर्सेंटेज की बदौलत स्कॉलरशिप ले रहे हैं।लेकिन तकनीकी खराबी या लापरवाही के कारण छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।परीक्षा देने के बावजूद छात्रों को अनुपस्थिति दिखाकर फेल कर दिया गया।उन्होंने कहा कि प्राचार्य को छात्र हित और कालेज के सम्मान के लिए यूनिवर्सिटी में परिणाम सुधार के लिए वार्ता करनी चाहिए।यदि ऐसा नहीं किया गया और छात्र हितों की अनदेखी की गई तो छात्र कालेज में तालाबंदी कर अनशन पर बैठ जाएंगे।उच्च शिक्षा मंत्री और सीएम के संज्ञान में भी इस विषय को लाया जाएगा।छात्र संघ की और से इस संबंध में ज्ञापन भी परीक्षा इंचार्ज को दिया गया।परीक्षा इंचार्ज डा.युवराज ने यूनिवर्सिटी में फोन पर वार्ता कर चार पांच दिनों में समाधान करने का आश्वासन छात्रों को दिया।जिसके बाद छात्र शांत हुए।इस दौरान अभिनव बंसल,खुशी लोहनी,खुशी भार्गव,अंशु सोनी,आयुष भट्ट,वंश गुप्ता, वंश खटीक,गरिमा पवार,आदर्श गोयल,मानसी गोयल,गैरी शर्मा,वंशिका,अंबिका,सलोनी निषाद, पलक शर्मा,अंचल नौटियाल,पलक पासी,उज्ज्वल गिरी,अंबिका सेमवाल,दिव्य तोमर,अश्मित शर्मा, शिवानी,रितिका जोशी,अंजली जोशी,अजय यादव,गरिमा,अजय यादव,राहुल यादव,हरि नारायण आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एसआईआर को लेकर कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित