Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर मे विन स्पोर्ट्स अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन

सहारनपुर मे विन स्पोर्ट्स अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन

अकादमी का उद्घाटन महापौर डॉ अजय सिंह एवं क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

विन स्पोर्ट्स अकादमी में मुख्य रूप से खिलाड़ियों को कुराश का प्रशिक्षण दिया जाएगा-विक्रान्त कुमार

अकादमी में अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहित शर्मा कोच के रूप में अपनी सेवाएं देंगे और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- विन स्पोर्ट्स अकादमी का सहारनपुर मे भव्य उद्घाटन किया गया। विन स्पोर्टस अकादमी का उद्घाटन महापौर डॉ अजय सिंह एवं क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रान्त कुमार के द्वारा महापौर डॉ अजय सिंह एवं क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा का भव्य स्वागत किया गया। 

द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रान्त कुमार ने बताया कि पार्वती धाम कॉलोनी स्थित विन स्पोर्ट्स अकादमी में मुख्य रूप से खिलाड़ियों को कुराश का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे सहारनपुर के खिलाड़ियों को एक सुनहरा अवसर प्राप्त होगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। अकादमी में अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहित शर्मा कोच के रूप में अपनी सेवाएं देंगे और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के युवाओं को खेलों, विशेषकर कुराश में आगे बढ़ने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं हमारे शहर की प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी सुदृढ़ बनाती हैं। महापौर डॉ. अजय सिंह ने अकादमी की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।  क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल अकादमी के संबंध में खेल विभाग की जो भी योजनाएं होंगी नियमानुसार उनको दिलाने में पूर्ण सहयोग किया जायेगा। सहारनपुर मे विन स्पोर्ट्स अकादमी खोलने पर खेल प्रशिक्षको व गणमान्य लोगो ने द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रान्त कुमार को शुभकामनाएं दी। 
कार्यक्रम में आर.के. शर्मा, मोहित शर्मा, तरुण भोला, कोच किरण, आनंद भाटिया, संजीव कुमार, अमित चौधरी, अंतरिक्ष सैनी, दिव्यांश कश्यप, राजकुमार, निकिता जैन, कुलभूषण, यश, कृष्णकांत, देवेंद्र, दीक्षा, मानसी, पायल, लाल धर्मेंद्र प्रताप, पुनीत कुमार आर्य, अमनदीप, सोनवीर, मनोज प्रजापति, रविकांत धीमान, ध्रुवेश, राघव, कृष्णा समेत कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया धरना