Ticker

6/recent/ticker-posts

नेशनल मेडिकल कॉलेज में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होम्योपैथी के जनक जर्मनी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन का जन्मदिवस

नेशनल मेडिकल कॉलेज में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होम्योपैथी के जनक जर्मनी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन का जन्मदिवस

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-होम्योपैथी के जनक जर्मनी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन का 271 वां जन्मदिवस नेशनल मेडिकल कॉलेज में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कालेज के प्रिंसिपल डॉ असलम खां ने व कॉलेज के स्टाफ और छात्रों ने डॉ फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी

कार्यक्रम में श्रीमती डॉ आशा ने कहा कि डॉ हैनिमैन ने जो होम्योपैथी की खोज की थी वह बहुत ही स्वास्थ्यकारक और उपयोगी है जिसे बच्चे भी आसानी से ले सकते है। साथ ही श्रीमती खूरेजा ने पुष्प अर्पित कर कहा कि डॉ हैनिमैन ने होम्योपैथी का अनंवेषण कर पूरे संसार को सस्ता एवं सुलभ इलाज देकर हमे कृतज्ञ बनाया। संस्था के शिवम  ने बताया कि डॉ हैनिमैन ने एलोपैथिक में एमo डीo की डिग्री प्राप्त की थी परंतु उसको जीविकोपार्जन के लिये प्रयोग नहीं किया बल्कि एक नयी पैथी जिसको आज हम होम्योपैथी के नाम से जानते है, उसमे उपयोग किया। उन्होने पहली दवाई कुनैन को जो मलेरिया रोग में काम आती है, उसकी खोज की।  ऐसे महान व्यक्ति की जयंती पर आज हम पुष्प अर्पित करते है।अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। और साथ ही होम्योपैथी के कोर्सेज डिप्लोमा इन होम्योपैथी, एडवांस डिप्लोमा इन होम्योपैथी, डिप्लोमा इन होम्योपैथी फार्मेसी, डिप्लोमा इन होम्योपैथी साइंस डिप्लोमा इन सेक्सुअल होम्योपैथीआदि कोर्सेज पर 20 अप्रैल 26 तक 50% तक का डिस्काउंट भी किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर मे विन स्पोर्ट्स अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन