Ticker

6/recent/ticker-posts

मेराकी 5.0 के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य एवं सफल आयोजन का संपन्न

मेराकी 5.0 के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य एवं सफल आयोजन का संपन्न

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव “मेराकी 5.0” के अंतर्गत चौथे दिन स्किट, फैशन शो तथा “टू मिनट फेम” जैसी आकर्षक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम की शुरुआत स्किट प्रतियोगिता से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में पैरामेडिकल विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान ग्लोकल लॉ स्कूल एवं तृतीय स्थान यूनानी कॉलेज को प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता के समन्वयक मंडल में डॉ. शशांक एवं श्री अर्जुन शामिल रहे, वहीं छात्र समन्वयक के रूप में कोमल ने सराहनीय भूमिका निभाई।इसके पश्चात “बेस्ट विथ वेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएँ बनाकर अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. मो. बिलाल अहमद एवं डॉ. नफीस रहे, जबकि स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में कोमल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में सलमा ने प्रथम, समसुद्दीन ने द्वितीय तथा हुदा रहमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में “बज़्म-ए-तहज़ीब” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी शायरी और कविताओं से समा बांध कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। इस प्रतियोगिता के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. जावेद, डॉ. अनम एवं मो. तफ़सीर रहे तथा स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में समसुद्दीन सक्रिय रहे। प्रतियोगिता में मो. शान ने प्रथम, मुदस्सिर पटेल ने द्वितीय एवं सादिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. आतेका बानो, डॉ. कैफ़ उल इस्लाम, प्रो. मो. मज़हर अफ़ज़ल, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. कामरान एवं डॉ. रेशमा ताहिर जैसे प्रतिष्ठित शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।समस्त प्रतियोगिताओं में छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, सृजनात्मकता एवं टीम भावना ने आयोजन को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर मे विन स्पोर्ट्स अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन