स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर
स्कूल चलो अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए जनपद में “स्कूल चलो अभियान” का भव्य शुभारंभ आज विकास भवन सभागार में माननीय देवेंद्र नीम जी, विधायक रामपुर मनिहारान, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अरविंद पाठक एवं सहायक शिक्षा निदेशक कुमारी कोमल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर की छात्रा पीहू तथा प्राथमिक विद्यालय कमेला कॉलोनी की छात्रा मरियम का सांकेतिक नामांकन कर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ सत्र के प्रथम दिवस किया गया तथा प्रवेशित बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का सेट स्टेशनरी सहित भेंट किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय घाटहेड़ा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गान के माध्यम से अतिथियों का सत्कार किया गया तत्पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय चोरा देव की छात्राओं द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से शिक्षा का संदेश प्रसारित किया गया। केजीबीवी नगर की छात्रा सना द्वारा बालिका शिक्षा के ऊपर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का एक-एक सेट अतिथियों द्वारा वितरित किया गया। मा० विधायक श्री देवेंद्र नीम द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की विस्तार से व्याख्या करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में शिक्षा के प्रति विशेष रूप से सजग है तथा सत्र के पहले ही दिन छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों के निशुल्क रूप से सेट वितरित किया जाना इसका प्रमाण है, छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ को मिलकर सरकार के इस मिशन को पूर्ण करना होगा तथा अंतिम छोर के छात्र-छात्राओं को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर उनकी शिक्षा व्यवस्था की समुचित करनी होगी । शैक्षिक सत्र 2025-26 में नामांकन में वृद्धि करने वाले सर्वश्रेष्ठ 5 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों से अभियान के तहत वर्तमान शैक्षिक सत्र में नामांकन वृद्धि के लिए उत्साहवर्धन किया गयाजिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद पाठक द्वारा विभिन्न योजनाओं के ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के मार्ग में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है बस बच्चों के मन में पढ़ाई के प्रति सजग होना होगा, छात्र छात्राओं को निशुल्क यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तक, जूते मोजे, बैग, स्वेटर, स्टेशनरी आदि उत्तर प्रदेश सरकार उपलब्ध करा रही रही है तथा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत छात्र छात्राओं को उत्तम शिक्षा उपलब्ध कराए जाने की सभी व्यवस्था समय से पूर्ण की जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल द्वारा इस अवसर पर उपस्थित समस्त स्टाफ से आवाहन किया गया कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के मध्य समस्त छात्र-छात्राओं का नामांकन कक्षाओं में करते हुए स्कूल चलो अभियान को सफल बनाना है, जनपद के समस्त ग्राम,वार्ड, मजरों में एक भी बच्चा विद्यालय से दूर ना रहने पाए इसके बाद द्वितीय चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई के मध्य आयोजित होगा इस अभियान के द्वितीय चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई के मध्य विभिन्न सरकारी योजनाओं में संलग्न श्रमिकों के बच्चों, घुमंतु परिवार के बच्चों तथा मलिन बस्तियों में काम कर रहे अभिभावकों के बच्चों का नामांकन शत प्रतिशत सुनिश्चित करना होगा इसके साथ-साथ ही स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाना भी समस्त शैक्षिक स्टाफ का कर्तव्य है, हमें छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता उक्त शिक्षा प्रदान करनी होगी जिससे कि विद्यालयों में छात्र नामांकन का विस्तार हो सके। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथिगण द्वारा स्कूल चलो अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन एवं रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य अतिथि द्वारा श्री राकेश पंवार , श्री स्वतंत्र चौधरी, श्री अनुज कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ) का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में रविंद्र पवार, कृपाल मालिक ,विकास सैनी, फहीम, मरियम, वैभव चौहान, सुरेश त्यागी, विजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सहदेव सिंह, संजय कौशल, नीलम तोमर, प्रीति पाल, गोपाल शर्मा, विशु चौहान आदि रहे मंच का सफल संचालन प्रवीण कुमार द्वारा किया गया।


0 टिप्पणियाँ