Ticker

6/recent/ticker-posts

संतों ने किया पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत

 संतों ने किया पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत

सनातन को आगे बढ़ा रहे पीएम मोदी और सीएम धामी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति महाराज का निरंजनी अखाड़े में भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी निरंजन ज्योति ने कहा कि आद्य गुरू शंकराचार्य द्वारा धर्म रक्षा के लिए गठित अखाड़े धर्म संस्कृति के सरंक्षण संवर्द्धन के साथ मानव कल्याण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा।कुंभ मेले में सभी अखाड़े और संत समाज मिलकर पूरे विश्व को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत समाज को सम्मान देने काम किया है।उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र और उत्तराखंड सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है।जिससे किसी को भी असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति विद्वान संत हैं।समाज को धर्म संस्कृति के मार्ग पर अग्रसर करने के साथ मानव कल्याण में भी उनका अहम योगदान है।इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी वेदांतानंद गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महामंडलेश्वर साध्वी आत्मचेतनानंद ,म.म.स्वामी सहजानंद पुरी,महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानंद गिरी,महंत प्रताप पुरी,महंत सतीश वन, स्वामी मधुर वन सहित कई संत महंत शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन