Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय, हरिद्वार का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

 गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय, हरिद्वार का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय,हरिद्वार का कक्षा छठी से नवम एवं एकादश कक्षा का वार्षिक परिणाम से प्रसन्न होकर गुरुकुल के मुख्याधिष्ठाता डा.दीनानाथ शर्मा ने सभी शिक्षकों को परीक्षा परिणाम की बधाई दी।

छात्रों एवं अभिभावकों को नव सत्र 2026-2027 के प्रारम्भ होने पर यज्ञ में आहुतियां देकर शुभकामना प्रदान की।विद्यालय के डा.प्रधानाचार्य विजेन्द्र शास्त्री ने सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया कि गृहपरीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।जिसके लिए सभी गुरुजन बधाई एवं धन्यवाद के पात्र हैं।कक्षा एकादश में तरुण सिंघल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,हर्ष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,यशवर्धन रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा नवम में करणजीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,कृष्णा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,मुदित सिंघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा अष्टम में अनंत शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,अचिन्त्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा सप्तम में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,युवराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा षष्टम में अंश भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,कनिष्क ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,तकशील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एसआईआर को लेकर कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित