सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को तीव्र गति से ठीक करने का किया जा रहा कार्य’
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- जिलाधिकारी द्वारा शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों को चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश पर निर्माण कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्यो में-पैकेज 01 में राणा कॉलोनी सीसी रोड 29 मीटर,नियर एंड स्कूल सीसी रोड 14.7मीटर,इंद्रा इंक्लेव सीसी रोड 31मीटर,मुखिया गली सीसी रोड 300मीटर,इंडस्ट्रियल एरिया बी टी रोड 22.5मीटर,शांति मार्ग सीसी रोड 45.8मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 448.50मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पैकेज 02के अंतर्गत द्वारका विहार पावर ब्लॉक 18मीटर,गणपति धाम फेस 2सीसी रोड 20मीटर,शिवपुरम कॉलोनी पावर ब्लॉक 56मीटर,कुल 94मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ