Ticker

6/recent/ticker-posts

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आरोप लगाते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने भूपतवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले 2 साल से भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल में व्यवस्थाएं सुचारू नही होती हैं,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पीपीपी मोड पर चल रही है।जनता की गाढ़ी कमाई से ठेकेदार मौज कर रहे हैं।पार्षद महावीर वशिष्ठ और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का गरीबों से कोई सरोकार नहीं है।यह सरकार महज पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है।वरिष्ठ नेता सुभाष कपिल और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान सिर्फ अवैध खनन और भूमाफिया को संरक्षण देने में है।शिक्षा,स्वास्थ्य से सरकार को कोई मतलब नहीं है।प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से बलराम गिरी कड़क,सतीश गुजराल, ओम मलिक,संजय सैनी,नितिन यादव,पार्षद सुनील कुमार सिंह,ऋषभ वशिष्ठ,शुभम जोशी,करन सिंह राणा,बादल गोस्वामी,मधुकांत गिरी,संदीप चौधरी,पवन शर्मा,भोपाल सिंह बिष्ट,नरेश ठाकुर, वेदांत उपाध्याय,हिमांशु राजपूत,सुनील कुमार प्रजापति,सत्यम शर्मा,जगदीप असवाल,राजेन्द्र कश्यप,गणेश दत्त,निखिल सौदाई,गगन अग्रवाल,राहुल पाठक आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 योग,मंत्र दीक्षा,ध्यान साधना के संवाहक हैं करौली शंकर महादेव:मुखिया महंत भगतराम