Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी के निर्देश का असर सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति जारी

जिलाधिकारी के निर्देश का असर सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति जारी

’विगत तीन दिनों में 1220.70 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण’

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखण पेयजल निगम द्वारा तत्परता से किए जा रहे है

सीवरेज के कार्य’हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन 01 अप्रैल 2026 को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01एवं पैकेज 02के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 01से 03अप्रैल तक किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 में सीसी रोड निर्माण कार्य 20मीटर,बीटी रोड निर्माण कार्य 710मीटर,सीसी रोड 30.20मीटर,सीसी रोड 29.50 मीटर,कुल 799.70मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड निर्माण 65मीटर,सीसी रोड निर्माण 169 मीटर ,इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड निर्माण 22मीटर,सीसी रोड निर्माण 122मीटर,इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड निर्माण 13मीटर कुल 421मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।यह कार्य लोक सेवा आयोग किरण इंक्लेव,राजा गार्डन,पीर कॉलोनी,पावन धाम आदि क्षेत्रों में किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बच्चों को उपलब्ध करायी जा रही बेहतर शिक्षा-राव अबरार