लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक से भगत सिंह वर्मा ने पृथक राज्य के लिए सहयोग मांगा।
सभी समस्याओं का एकमात्र हल पश्चिम प्रदेश का निर्माण- भगत सिंह वर्मा।
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
मुजफ्फरनगर- पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के सहयोग के लिए मुजफ्फरनगर के लोकसभा सांसद माननीय हरेंद्र सिंह मलिक से उनके निवास पर मिला।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने माननीय सांसद जी से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट है। पूरा प्रदेश गरीबी महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार गुंडागर्दी व अव्यवस्था की चपेट में है। उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिवक्ता गणों के 45 वर्षों के लगातार संघर्ष के बावजूद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज तक हाई कोर्ट की बेंच स्थापित नहीं की गई है। यहां के करोड़ों लोगों को न्याय के लिए 700 किलोमीटर दूर प्रयागराज जाना पड़ता है। जिसमें यहां की जनता को काफी धन और समय खर्च करना पड़ता है।देश ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का विभाजन जरूरी है। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों की 8 करोड़ जनता ने तय कर लिया है। कि हमें अब पश्चिम में राजधानी और हाई कोर्ट चाहिए और हमारा अलग राज्य चाहिए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सन 1925 से उत्तर प्रदेश के विभाजन की मांग चली आ रही है जिसे के एम पाणिकर और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित चौधरी चरण सिंह जी ने भी उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित करके पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण की वकालत की है। अब समय आ गया है।कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों विधायकों और मंत्रियों को सांसद और विधानसभा में प्रस्ताव पास कराकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण करना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करते हुए और ज्ञापन लेते हुए मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद माननीय हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि सहारनपुर मेरठ आगरा में एम्स आईआईटी आई आई एम और शिक्षा और चिकित्सा में सुधार होना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष कृपाल सिंह चौधरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी जिला उपाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ