Ticker

6/recent/ticker-posts

डीपीएस दौलतपुर में सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ, सतत भविष्य की ओर बड़ा कदम

डीपीएस दौलतपुर में सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ, सतत भविष्य की ओर बड़ा कदम

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-दिल्ली पब्लिक स्कूल,दौलतपुर ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए अपने परिसर को सौर ऊर्जा से संचालित करना शुरू कर दिया है। इस परियोजना के तहत विद्यालय में सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं,जो स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत बनकर विद्यालय की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार,यह कदम न केवल कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक होगा, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।स्कूल प्रशासन का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए,बल्कि छात्रों को जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी जरूरी है।इस अवसर पर स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन, श्री विकास गोयल ने कहा कि यह सौर ऊर्जा पहल भविष्य के प्रति उनकी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।उन्होंने बताया कि यह परियोजना सोलकेन पावरजेन के सहयोग से पूरी की गई है,जो स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।विद्यालय के इस प्रयास की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है और इसे अन्य संस्थानों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 11 सदस्यीय टीम चयनित