Ticker

6/recent/ticker-posts

पं. श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने सच्चे मसीहा को किया याद

पं. श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने सच्चे मसीहा को किया याद

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई द्वारा सोमवार को व्यापारियों के सच्चे मसीहा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री पुनीत चौहान, प्रांतीय संगठन मंत्री महेश नारंग तथा प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पं. श्याम बिहारी मिश्रा ने पिछले 63 वर्षों तक व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष किया। उनका जीवन पूरी तरह निष्कलंक और ईमानदारी का प्रतीक रहा। वक्ताओं ने बताया कि पं. मिश्रा अपने समय में कानपुर से पांच बार सांसद रहे और उन्होंने सदैव व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सभी व्यापारी उनके बताए मार्ग पर चलें और सादगी व ईमानदारी को अपनाएं। श्रद्धांजलि सभा में कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर, संयोजक राजकुमार विज, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, गुलशन अनेजा, विनीत चौहान, यशपाल डबरा सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पं. श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने सच्चे मसीहा को किया याद