Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक

जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक 

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख रूपये अनुमोदित

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जनपद के विकास योजनाओं के लिए जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वर्ष 2026-27 के लिए 6735.60 लाख (सड़सठ करोड़ पैंतीस लाख साठ हजार रूपये) का बजट समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।
वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना का परिव्यय अनुमोदित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कही कि वार्षिक परिव्यय के अंतर्गत सामान्य मद में धनराशि रू0 5297.60लाख(बावन करोड़ सतानवे लाख साठ हजार) अनुसूचित जाति मद में धनराशि रु० 1404.50लाख (चौदह करोड़ चार लाख पचास हजार) एवं अनुसूचित जनजाति मद में धनराशि रू०33.50लाख (तैतीस लाख पचास हजार) निर्धारित की गयी है। कुल परिव्यय लगभग15प्रतिशत से अधिक धनराशि स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु जैसे कृषि,उद्यान,पशुपालन सहकारिता,दुग्ध,रेशम,मत्स्य वानिकी,गन्ना आदि से सम्बन्धित रेखीय विभागों हेतु प्राविधानित की गयी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को पहली बार सम्मिलित किया गया।अभिनव पहल के अंतर्गत मीठा जल,झींगा पालन एवं नवीन गतिविधियाँ सम्मिलित की गयी।बैठक में जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों से कहा कि जो विकास योजनाएं संचालित की जा रही है,उन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय करते हुए विकास योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचने के लिए धरातल पर कार्य करे।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की है कि सभी जनप्रतिनिधि जनपद के विकास के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों के साक्षी बने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं एवं किसी भी कार्यों लेकर उनसे दूरभाष के माध्यम से जानकारी चाही जाती है,यदि किन्ही कारणवश फोन रिसीव नहीं किया जा सकता है तो जनप्रतिनिधि से कॉल बैक अवश्य करे,उनसे बात करते हुए जो भी समस्या है उसका निराकरण करना सुनिश्चित करे। जिला योजना के बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना में विकास कार्यों के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव सम्मिलित किए गए है,यदि किसी प्रस्ताव में संशोधन करने की आवश्यकता पड़ती है तो उसमें संशोधन किए जाने का भी प्राविधान है।उन्होंने कहा कि जनपद का विगत वर्षों से जिला योजना का परिव्यय नहीं बढ़ा है जिसके लिए उन्होंने जिला योजना का परिव्यय बढ़ाने के लिए प्रभारी मंत्री से अपेक्षा की है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी सुझाव एवं दिशा- निर्देश दिए गए है उनका संबंधित विभागों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने विभिन्न विभागों को प्रस्तावित किए गए वर्ष 2026-27 हेतु विभिन्न विभागों को प्रस्तावित किए गए परिव्यय 6735.60 के संबंध में स्लाइड शो के माध्यम से सदन को विस्तार से अवगत कराया।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,मेयर किरण जैसल,विधायक आदेश सिंह चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,सुशील त्यागी,उपाध्यक्ष लव शर्मा,सीएमओ डॉ.आरके सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी सहित जिला योजना समिति के सदस्य व सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित हुए लोनिवि के अपर सहायक अभियंता डा.चंद्रलाल भारती