Ticker

6/recent/ticker-posts

शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा जा रहा है वृहद सफाई अभियान

शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा जा रहा है वृहद सफाई अभियान

मुख्यमंत्री का यह है सपना, साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- तीर्थनगरी को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है।पिछले 05माह से जनपद में जारी सफाई अभियान को ओर गति देने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है।

जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफाई का कार्य किया जा रहा है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाए जा सके।सफाई अभियान में कुल 13293.3किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया,जिसमें सूखा कूड़ा 36455किलो ग्राम,जिसमें गीला कूड़ा 12928.75 किलो ग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया।जिसमें नगर निगम हरिद्वार द्वारा 1070 किलो ग्राम,कृषि विभाग रुड़की द्वारा 22किलो ग्राम,होम्योपैथी विभाग द्वारा 15.3किलो ग्राम,सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 9किलो,नगर पालिका परिषद मंगलौर द्वारा 110किलो ग्राम,सिडकुल द्वारा 13110किलो ग्राम, ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय द्वारा 8किलो ग्राम,जल निगम द्वारा 50किलो ग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया।वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान तथा युवा कल्याण विभाग के माध्यम से महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दल द्वारा सफाई अभियान चलाया गया,महिला समूह द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा बीएचइल द्वारा सीएफएफपी गेट की ओर जाने वाली सड़क पर सफाई अभियान चलाया गया,जल निगम द्वारा भी सफाई अभियान चलाया गया,इसके साथ ही खंड विकास अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता-धामी