Ticker

6/recent/ticker-posts

गांव गांव लोगों को जगाएंगे पश्चिम प्रदेश बनाएंगे-भगत सिंह वर्मा।

गांव गांव लोगों को जगाएंगे पश्चिम प्रदेश बनाएंगे-भगत सिंह वर्मा।

पश्चिम प्रदेश के लिए युवा शक्ति आगे आए-भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल - पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 8 करोड लोगों को मिलकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए संघर्ष करना चाहिए। यहां के 26 जिलों को मिलाकर बनने वाले पृथक पश्चिम प्रदेश में सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी और बेहतर होगी।

आज यहां खेड़ा मुगल में एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है।कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 8 करोड लोगों को मिलकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए संघर्ष करना चाहिए। यहां के 26 जिलों को मिलाकर बनने वाले पृथक पश्चिम प्रदेश में सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी और बेहतर होगी। पृथक राज्य में यहां के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी होगी ।और यहां बड़े-बड़े उद्योग लगेंगे जिससे यहां बेरोजगारी दूर हो जाएगी।  पृथक राज्य बनने पर जहां शिक्षा और चिकित्सा बेहतर होगी। वहीं पर यहां के शिक्षित युवाओं को भरपूर नौकरी होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिम से सबसे अधिक टैक्स देने के बावजूद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक भी एम्स नहीं है। आईआईटी नहीं है। और यहां पर बड़े उद्योग भी नहीं है। केंद्र और प्रदेश के बजट में सबसे अधिक धन लखनऊ और पूर्वांचल पर खर्च किया जाता है। यहां तो अधिवक्ताओं द्वारा 45 वर्षों से संघर्ष करने के बावजूद भी आज तक हाई कोर्ट की बेंच भी बनाना जरूरी नहीं समझा है। यहां की आम जनता को न्याय के लिए भी 700 किलोमीटर दूर प्रयागराज में जाना पड़ता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर 16 अप्रैल से शुरू होने वाले विशेष सत्र में उत्तर प्रदेश को चार भागों में विभाजित करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की। जो उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के साथ-साथ देश के हित में है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 27 सांसदों को 16 अप्रैल को संसद सत्र में पृथक राज्य की मांग को जोर-जोर से रखना चाहिए। जिससे जल्दी ही पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण हो सके। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पृथक राज्य आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जिसके लिए सभी को संघर्ष करना चाहिए। बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश सचिव मोहम्मद इरशाद मुखिया ने कहा कि अब समय आ गया है। जब भगत सिंह वर्मा जी के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होकर रहेगा। जिसके लिए संघर्ष तेज कर दिया गया है। अब हम चैन से नहीं बैठने वाले हैं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी प्रदेश प्रवक्ता रोहित गौतम प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला मंत्री मोहम्मद राशिद मोहम्मद काला मोहम्मद कुर्बान अली महबूब हसन हाजी बुद्धू हसन हाजी साजिद हाजी सुलेमान जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर प्रदेश सचिव रिशिपाल गुर्जर कृष्ण कुमार परविंदर सिंह सुमित चौधरी अमरदीप मान मोहम्मद इलियास आदि ने भाग लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संगोष्ठी का आयोजन, विशेषज्ञों ने रखे सशक्त विचार