Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ. अम्बेडकर के विचारों पर चलने से आएगी क्रांति. सतीश गौतम

डॉ. अम्बेडकर के विचारों पर चलने से आएगी क्रांति. सतीश गौतम

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-  दिल्ली रोड स्थित बामियान बुद्ध विहार अंबेडकरपुरम में सात देशों के संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 जन्मजयंती धूमधाम से मनाई गई। 

अपर आयुक्त रमेश यादव ने कहा कि जातिविहीन समाज की स्थापना ही बाबासाहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बेहट विधायक उमर अली खान ने संविधान की रक्षा करने और दलितों पिछड़ों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक सतीश गौतम ने कहा कि बाबासाहब के विचारों को जीवन में उतारकर सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध रहने से ही जयंती मनाना सार्थक होगा। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक शिक्षा हासिल करने की बात कही। राष्ट्रीय खिलाड़ी धैर्यसैनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। महाशय जयपाल सिंह, गायक मुकेश कुमार व कस्तूरी गौतम की तिकड़ी ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतकर सभी का मन मोहा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश दहिया, एड. सुमित बौद्ध, डॉ. संजय सैनी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सविता सैनी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके मेधावियों को प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया गया।  समापन बुद्ध वंदना द्वारा विनयदीप महाथेरा ने किया। अध्यक्षता डॉ. रोशन लाल व संचालन वर्षवर्धन ने किया। इस दौरान एड. सतेन्द्र गौतम, जेपी देवल, परमाल सिंह, प्रकाश सिंह, मेघराज सिंह, राजबीर सिंह, परमजीत सिंह, महेन्द्र बौद्ध, तेजपाल सिंह, सुमेधा सिंह, रितु कुमार, सावित्री आजाद, इंदु गौतम व डॉ. कुसुमलता समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण