पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक संगठन की मासिक संगोष्ठी आयोजित
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन सीआईएसएफ कैम्प भेल परिसर में किया गया।संगोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद व संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एडवोकेट रूपचंद आजाद ने राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर दिल्ली हुए आयोजित धरना प्रदर्शन व इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा के संबंध में जानकारी दी।संगोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश व राष्ट्रीय संगोष्ठी में सभी सदस्य बारी बारी से प्रतिभाग करेंगे।इस अवसर पर सुभाष कपूर,धर्मपाल,राजीव शर्मा,राजकुमार रवि,सोमनाथ,सोमदत्त,प्रेम सिंह,नरेशचंद, तारा प्रसाद,सुरेंद्र सिंह,एससी थपलियाल,एसएस रावत,मुकेश कुमार,प्रवीर सिंह,रामबाबू, पुष्कर, मामचंद,नीलम देवी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ