जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं को दी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं विधिक जानकारी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-एक जरा-सी कोशिश ट्रस्ट द्वारा उद्धेश्वर पब्लिक स्कूल ज्वालापुर में आज की सतर्कता कल सुरक्षा विषय पर बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य,पुलिस,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि विभागों के अधिकारियों ने प्रतिनिधित्व कर बालिकाओं को जागरूक किया।ट्रस्ट की अध्यक्ष राखी सजवान ने बताया कि सतर्कता एक आदत है,और सुरक्षा उसका परिणाम।इसलिए सबको सतर्कता की आदत डालनी आवश्यक है।बहादराबाद ब्लॉक के आरबीएसके की डा.सुषमा त्रिपाठी ने छात्राओं को हेल्थ एवं हाइजीन तथा किशोर आयु में आने वाली समस्याओं हार्माेनल डिसबैलेंस,एनीमिया आदि से होने वाले मानसिक तनाव व शारीरिक असंतुलन की जानकारी और उपचार बताया।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को ओआरएस एवं आयरन सिरप भी उपलब्ध कराया गया। ज्वालापुर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर मनीष भंडारी ने छात्रों को साइबर क्राइम,गौरा शक्ति एप,पोक्सो एक्ट 2012 की जानकारी देते हुए बताया कि मित्र पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से एएलडीसी आदिल ने छात्रों को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं एवं सेवाओं,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100के संबंध में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की काउंसलर रीता ने बालिकाओं को 10से 19वर्ष में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन,फोकस बनाने के टिप्स दिए।कार्यक्रम में राखी सजवान,रंजन सैनी, आदिल, एसआई मनीष भंडारी,स्कूल की प्रिंसिपल आरती गौतम,डा.सुषमा त्रिपाठी,काउंसलर रीता रानी, बबीता शर्मा,सुषमा सिंह,मोनिका सिंह,श्रेया चौहान,मदीहा,मीनाक्षी चौहान,अनुराग,दीपक,अभिषेक आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ