Ticker

6/recent/ticker-posts

जागरूक महिला संस्था परचम ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों को किया जागरूक

जागरूक महिला संस्था परचम ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों को किया जागरूक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूक महिला संस्था परचम द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन रॉकवुड स्कूल में किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में पृथ्वी के प्रति जागरूकता व संवेदनशीलता उत्पन्न करना है

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठाकुरई गुट एवं पूर्व प्रधानाचार्य भूतेश्वर इंटर कॉलेज सहारनपुर ठाकुर ज्ञानेंद्र पुंडीर ने कहा कि हर वर्ष 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए यह दिन मनाया जाता है और इसकी शुरुआत 1970 में अमेरिकी सीनेटर गैलेड नेल्सन ने की थी इसका मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान जैसी वैश्विक चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना और धरती को बचाने के लिए प्रेरित करना है ।विशिष्ट अतिथि बाजोरिया इंटर कॉलेज के रिटायर्ड प्रवक्ता पवन राणा ने कहा कि प्रदूषण को नष्ट करना होगा और पर्यावरण को बचाना होगा इसके लिए उन्होंने छात्रों से पेड़ लगाने पेड़  ना काटने प्रदूषण न फैलाने और बिजली की बचत तथा वस्तुओं के पुनर्चक्रण और पुन उपयोग  का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर कुदसिया अंजुम ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी के संसाधन सीमित हैं और हमें टिकाऊ भविष्य के लिए अपनी जीवन शैली में बदलाव करना होगा प्राकृतिक संसाधनों  का संरक्षण करना होगा तथा पृथ्वी को हरा भरा रखना होगा। अध्यक्षता करते हुए  स्कूल प्रिंसिपल साजदा शाहिद ने कहा की जैविक खेती को बढ़ावा देकर पृथ्वी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है उन्होंने छात्रों से बोतल बंद पानी न खरीदने एवं पॉलीथिन का बहिष्कार करने , तथा बाजार में कपड़े का थैला ले जाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सीमा ज़हूर ने कविता के माध्यम से पृथ्वी बचाव का संदेश दिया कह रही है धरती पुकार ,हो रहा पृथ्वी विनाश । अनीस अहमद ने भी विचार रखे ।छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से धरती व पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया। बच्चों ने स्किट द्वारा सोचो तो क्यों हे आज सहमा सहमा पानी, की सुंदर प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में यासमीन सिद्दीकी, साहिबा, अलीशा, सानिया,नाजिया ,सोहा खान, मोहम्मद शाहिद व बड़ी  संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ