Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर जिला जूडो प्रतियोगिता का 30 मई को होगा भव्य आयोजन : दीपक गुप्ता (अन्तरराष्ट्रीय रेफरी)

सहारनपुर जिला जूडो प्रतियोगिता का 30 मई को होगा भव्य आयोजन : दीपक गुप्ता (अन्तरराष्ट्रीय रेफरी)

प्रतियोगिता के सफल और भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान मे होगा प्रतियोगिता का आयोजन

विजेताओं को आकर्षक मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- जनपद के जूडो खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का एक शानदार अवसर आ गया है। आगामी 30 मई को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सहारनपुर जिला जूडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान मे किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और वजन वर्गों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाएंगे।

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव एवं अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सहारनपुर जिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मिनी सब जूनियर, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग के सभी पंजीकृत खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।  प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण अनिवार्य है। सभी इच्छुक खिलाड़ी किसी भी कार्यदिवस में जूडो एसोसिएशन के मोरगंज स्थित कार्यालय पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, आधारा कार्ड,  प्रमाण पत्र (नगर निगम द्वारा जारी), स्कूल बोनाफाइड एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी एज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट, 2 पासपोर्ट साइज फोटो व पंजीकरण शुल्क 200 रुपयें (वार्षिक) देकर पंजीकरण करा सकते है। सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल और भव्य आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी योग्य और पंजीकृत खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अब हरे-नीले के साथ लाल-काला डस्टबिन भी होगा किचन में