डॉ. श्रॉफ आई हॉस्पिटल में रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह, 5 साल तक के बच्चों की मुफ्त आंख जांच
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, मानानी में 10 मई से 16 मई तक “रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह” मनाया जा रहा है। इस दौरान 5 साल तक के बच्चों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि रेटिनोब्लास्टोमा आंखों का कैंसर है जो मुख्य रूप से छोटे बच्चों में होता है। समय पर जांच और उपचार से बच्चों की दृष्टि और जीवन दोनों बचाए जा सकते हैं। जागरूकता सप्ताह में ड्राइंग प्रतियोगिता, स्कूल हेल्थ टॉक, अभिभावकों और बच्चों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। डॉ. सुमित मलिक, डॉ. सुनील, डॉ. आस्था और गरविता ने रेटिनोब्लास्टोमा के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों में सफेद चमक दिखना, आंखों का तिरछापन या लगातार लाल रहना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से जांच कराएं।अस्पताल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि 5 साल तक के बच्चों की निःशुल्क नेत्र जांच जरूर कराएं। आंखों से जुड़ी कोई समस्या दिखने पर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क 9084454160 करें।
0 टिप्पणियाँ