Ticker

6/recent/ticker-posts

नागरिक सुरक्षा कोर सहारनपुर की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

नागरिक सुरक्षा कोर सहारनपुर की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

रिपोर्ट राजा जैन

सहारनपुर-रानी बाजार क्षेत्र ,नगर प्रभाग, नागरिक सुरक्षा कोर सहारनपुर की मासिक बैठक का आयोजन सेक्टर वार्डन अमित पंचाल  के निवास प्रताप नगर पर किया गया बैठक में पोस्ट की प्रथम बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई सभी ने सर्वसम्मति से पुष्टि की।।

बैठक में पोस्ट वार्डन आयुष जैन ने कहा कि हमारी पोस्ट को हमे अब नए स्तर से उचाईयों की और लेकर चलना है, हमे अपनी पोस्ट के सभी सेक्टर वार्डन व फायर फाइटर इत्यादि की भर्ती भी पूर्ण करनी है,और साथ ही सभी को एक जुटता का परिचय देते हुए डिफेंस द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को परिपूर्ण तौर तरीकों से निभाना है, जिसके लिए हमे हर समय तैयार रहने की आवश्यकता हैबैठक मे सेक्टर वार्डन सचिन गोयल ने अपनी समस्या को रखते हुए प्रकाश डाला,जिसका निस्तारण तत्काल प्रभाव के साथ किया गया,एवं पोस्ट के सभी कार्यक्रमो मैं अपनी सहभागिता का हर समय का आश्वाशन भी दिया।। बेठक मैं उपस्थित आई सी ओ  अर्चना कश्यप जी ने सभी वार्डनों को नई पोस्ट की शुरुआत होने पर बधाई दी, एवं रिक्त स्थान को भर कर कॉलम पूरा करने के दिशा निर्देश भी दिए, साथ ही आपसी मन मुटाव आदि को पोस्ट से दूर रखने की सलाह देते हुए सभी को एक जुट होकर कार्य करने की प्रेरणा भी दी सेक्टर वार्डन अमित पंचाल  ने सभी से आग्रह किया बैठकों मैं समय आया करे, व ड्यूटी पर भी समय से पूर्व आने के लिए आग्रह किया तथा कोई भी समस्या हो तो आप हमारे पोस्ट वार्डन जी को अवगत करवाये, जिससे उच्च अधिकारियों से सम्पर्क साधा कर समस्या का निस्तारण करवाया जा सके।।आयुष जैन पोस्ट वार्डन एवं समस्त सेक्टर वार्डनों ने अमित पंचाल को बैठक की सुंदर व्यवस्था के साथ जलपान आदि के  लिए धन्यवाद दिया इस अवसर पर आई सी ओ अर्चना कश्यप,अतिथि विनय जैन(पोस्ट वार्डन 3),एवं पोस्ट वार्डन आयुष जैन(राजा),डिप्टी पोस्ट वार्डन प्रदीप जैन, सेक्टर वार्डन ,अमित पंचाल,देवांश जैन,सचिन गोयल,उदभव महेश्वरी,सुमित पंचाल,दीपक जैन,सन्नी जैन,देवेंद्र राणा,फायर फाइटर प्रिंस, आदि उपस्थित रहे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सफाई सम्बंधी समस्याओं का गंभीरता से कराएं समाधान- नगरायुक्त