Ticker

6/recent/ticker-posts

अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-"अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस" के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से संबोधन का लाईव प्रसारण  आईटीसी सभागार कक्ष में आयोजित श्रमिक दिवस कार्यकम में उपस्थित सभी के द्वारा देखा गया।

आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक श्री राजीव गुम्बर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, जिलाधिकारी श्री अरविन्द्र कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उपायुक्त उद्योग, चेम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज से श्री रविन्द्र मिगलानी, आईआईए से श्री रामजी सुनेजा, आईटीसी के जनरल मैनेजर श्री संदीप शर्मा, आईटीसी श्रमिक यूनियन के महामंत्री, इण्डियन हर्ब्स से श्री अशोक धीमान, श्रम विभाग से श्री प्रवीण चन्द्र दत्त, सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री एस०एस०त्रिपाठी, श्री मनोज कुमार, अन्य स्टाफ तथा संगठित व असंगठित क्षेत्र के लगभग 200 श्रमिकों, समाजसेवियों, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य सभी ने श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। उक्त के अतिरिक्त विभिन्न श्रम अधिनियमों की जानकारी सभी श्रमिकों को दी गयी।कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत 14 निर्माण श्रमिकों / लाभार्थियों को शिशु मातृत्व एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना में रू0 12,01,825/- का हितलाभ वितरण किया गया। इसी के साथ बन्धुआ श्रम उन्मूलन के तहत 15 अवमुक्त बन्धुआ श्रमिकों को रू0 18,75,000 की एफ०डी०/हितलाभ वितरित किया गया।

        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बिना पंजीकरण अल्ट्रासाउण्ड मशीन खरीदने के मामले में दो खिलाफ कारवाई के निर्देश