Ticker

6/recent/ticker-posts

सिलेंडर पर बढ़े दाम से होटल व रेस्टोरेंट बंदी के कगार पर- इसरार चौधरी

सिलेंडर पर बढ़े दाम से होटल व रेस्टोरेंट बंदी के कगार पर- इसरार चौधरी

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-सरकार द्वारा गेस सिलेंडर की समस्या को देखते हुए कमर्शियल सिलेंडर पर 933 रुपये बढ़ाने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि होटल उद्योग आज सबसे बुरे दौर में गुजर रहा है, पहले से ही मंदी की मार झेल रहे होटल व रेस्टोरेंट तथा बेनकेट हाल की हालत खराब है और कठिन दौर से गुजरने के कारण खर्च चलाना भी मुश्किल हो चला है

इसरार चौधरी ने बताया कि नए रेस्टोरेंट खुलने का प्रतिशत भी ज्यादा है, ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े रेट के कारण बाजार में खड़े रहना दुश्वार है, उन्होंने कहा कि होटल व्यवसायी खाने पीने के रेट बढ़ा नही सकता, पहले से ही बाजार में प्रतिस्पर्धा है खर्चे जस के तस है, ऐसे में ग्राहक भी मार्किट से मुह मोड़ लेगा तो होटल और रेस्टोरेंट के साथ बेनकेट हाल भी बंदी की मार झेलने को मजबूर होंगे,सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव सुरैया खान ने भी रेट बढ़ाये जाने से पहले से ही नुकसान में चल रही होटल इंडस्ट्रीज को लेकर चिंता जाहिर की, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कर्म सिंह ने भी कमर्शियल सिलेंडर पर 933 रुपये बढ़ाये जाने को होटल उद्योग के लिए नुकसान दायक बताया, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विशाल यादव ने बताया कि पहले से ही कमर्शियल सिलेंडर पर राशनिंग है, अब तो ओर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वही होटल, रेस्टोरेंट ओर बेनकेट उद्योग से जुड़े कारोबारियों ने रेट बढ़ाने को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया, वही दिल्ली रोड, अम्बाला रोड, देहरादून रोड, घण्टाघर पर स्तिथ होटल, रेस्टोरेंट, बेनकेट कारोबारियों ने इस कदम को अन्यायपूर्ण बताया, जबकि छोटे व मध्यम दर्जे के होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों में भी सरकार के इस निर्णय से बैचेनी बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

क्रोध को करुणा में बदलना ही सबसे बड़ी बहादुरी है।" -  विकास कुमार