बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की राज्यमंत्री ने की समीक्षा
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- जनपद वासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद की चार विकासखण्डों में स्थित तीन विधानसभाओं में ग्राम स्तर पर पूर्व में आयोजित डॉ.भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु रोशनाबाद स्थित विकास भवन के सभागार में देशराज कर्णवाल,उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) की अध्यक्षता में समीक्षा आयोजित की गई,जिसमें 34 रेखीय विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में समस्त रेखीय विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं की प्रगति तथा शिविरों के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के संबंध में उपाध्यक्ष को अवगत कराया । उपाध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि इसी माह अवशेष ग्रामों में भी डॉ.भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर पुनःप्रारम्भ किए जाएंगे,जिसमें समस्त रेखीय विभाग प्रतिभाग कर अपनी योजनाओं से पात्र जनों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे एवं जो भी समस्याएं ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई जाएंगी उनका मौके पर ही निस्तारण किया जा सके ,इसके लिए सभी अधिकारी स्वयं बहुद्देशीय शिविरों में प्रतिभाग करना सुिनश्चित करे।बैठक में उपाध्यक्ष द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इसी माह प्रस्तावित शिविरों के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े पात्र जनों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा,जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ