Ticker

6/recent/ticker-posts

खो खो प्रतियोगिता के लिए 26 अक्टूबर को होगा सहारनपुर जिले की टीम का चयन

 खो खो प्रतियोगिता के लिए 26 अक्टूबर को होगा सहारनपुर जिले की टीम का चयन

बी.डी. बाजोरिया इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से होंगे बालक-बालिका वर्ग के ट्रायल, प्रवेश शुल्क रहेगा निःशुल्क

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- हरदोई में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए सहारनपुर जिले की बालक एवं बालिका टीम का चयन 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल बी.डी. बाजोरिया इंटर कॉलेज, बेहट रोड, सहारनपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित होंगे। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर सहारनपुर के अध्यक्ष गौरव चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हरदोई में उत्तर प्रदेश जूनियर स्टेट खो-खो (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में सहारनपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल के माध्यम से बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी हरदोई में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।गौरव चौहान ने जिले के खो-खो खिलाड़ियों से चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की। ट्रायल संबंधी अधिक जानकारी के लिए खो-खो कोच जीनत पठान (मोबाइल: 9412129880), गौरव पाल (मोबाइल: 8755005327) और वात्सल्य कुमार (मोबाइल: 8533891320) से संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 खो खो प्रतियोगिता के लिए 26 अक्टूबर को होगा सहारनपुर जिले की टीम का चयन