Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण

 नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण

नगर आयुक्त ने दिए स्वच्छता को बेहतर करने,अतिक्रमण को नियंत्रित करने के निर्देश

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त नंदन कुमार ने मंगलवार को विभिन्न प्रमुख घाटों एवं क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बिरला घाट, विष्णु घाट,अलकनंदा घाट,शिव घाट तथा रोडी बेलवाल क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था एवं अतिक्रमण नियंत्रण की स्थिति का गहन अवलोकन किया।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने तथा अतिक्रमण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित मुख्य सफाई निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश भी दिए।साथ ही जहां सुधार की आवश्यकता है,वहां अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं सतर्कता के साथ करने के निर्देश भी दिए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित घाट प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 50करोड रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा