Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया टोल प्लाजा पर धरना

 विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया टोल प्लाजा पर धरना

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान विधायक रवि बहादुर ने टोल प्लाजा कर्मियों पर अभद्रता करने और स्थानीय लोगों से जबरन टोल वसूलने का आरोप लगाया।विधायक रवि बहादुर ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजाकर्मी नियमों के विपरीत क्षेत्र के स्थानीय लोगों से जबरन टोल वसूल रहे हैं।जबकि स्थानीय लोगों को छूट मिलनी चाहिए।टोल कर्मी राहगीरों से अभद्रता और मारपीट भी करते हैं।रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र के लोग टोल भी दे रहे हैं और अभद्रता भी सहन कर रहे हैं।सुविधा के नाम पर टोल पर जाम मिलता है।एम्बुलेंस निकालने तक की जगह नहीं मिल पाती है।स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बजाय बाहरी लोगों को टोल पर रखा गया है।उन्होेंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक विरोध जारी रहेगा।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजवीर चौहान ने कहा कि जब बहादराबाद टोल प्लाजा को शुरू किया गया था।तब स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से छूट देने का वादा किया गया था। लेकिन सरकार अपने वादे से मुकर गई।स्थानीय लोगों के आधार कार्ड देखने के बाद भी टोल कर्मी टैक्स काट लेते हैं।जो आम जनता के साथ अन्याय है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।घंटों चले हंगामे के बाद टोल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वार्ता की।वार्ता में तय हुआ कि एक लेन स्थानीय लोगों के लिए टैक्स फ्री रहेगी।इसके बाद धरने को समाप्त कर दिया गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 50करोड रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा