आरक्षी निर्देश शाह के पिता के निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर
वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे स्व.इंद्रमोहन शाह
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी निर्देश शाह के पिता इंद्रमोहन शाह का सोमवार को निधन हो गया।उनके निधन से पुलिस और वन विभाग में शोक की लहर है।
वन विभाग में रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए 75वर्षीय स्व.इंद्रमोहन शाह को स्वास्थ्य संबंध परेशानी के चलते जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। मंगलवार को कनखल शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंतिम दर्शन कर स्व.इंद्रमोहन शाह को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रेस क्लब महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल,एसआई विक्रम बिष्ट,एसआई राहुल थापा,सौरभ,हरिसिंह रावत,प्रेमचंद शर्मा,ज्ञान सिंह,रविंद्र,राजवीर सिंह,केएन तिवारी,बीएस तोमर,डीपी वर्मा,अनिल,सूरज रावत,जितिन पाल,एएसआई रंजीत बिष्ट,मनोहर,सौरभ,रविकांत बेलवाल,तनवीर अली,एमएस नवाज,अमरीश कुमार,शिवा अग्रवाल,बुरहान अली,सुब्हान अली, लव शर्मा,सचिन अग्रवाल,तरूण अग्रवाल सहित तमाम ईष्ट मित्रों ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
0 टिप्पणियाँ